फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत, घर में जमीन पर पड़ा मिला शव, मुंह से निकल रहा था झाग, जांच शुरू

Wed, 11 Nov 2026 09:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मौदहा क्षेत्र स्थित करहिया गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। मुंह से झाग निकलता देख परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। 48 वर्षीय चालक का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। मुंह से झाग निकलता देख परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई संतोष ने बताया कि राजू कुशवाहा पुत्र बाबूलाल की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी।

विज्ञापन

इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार शाम भतीजे ने घर का दरवाजा खोला तो राजू जमीन पर पड़े मिले। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।राजू तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी आशा करीब 15 वर्ष पहले घर छोड़कर बांदा जिले के अतराहट स्थित मायके में रहने लगी थीं।

Trending Videos
विज्ञापन





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। मृतक के माता-पिता छोटे बेटे संतोष के साथ रहते हैं। तीनों भाई अलग-अलग रहते थे। परिजनों के अनुसार परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था।कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसी के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें