फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: चलती कार बनी आग का गोला, दंपती और बच्चों ने कूदकर बचाई जान, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Wed, 11 Nov 2026 10:07 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: राठ कोतवाली क्षेत्र में मेला देखकर लौट रही चलती कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कार सवार दंपति और दो बच्चों समेत पांचों लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
चलती कार बनी आग का गोला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में कस्बाखेड़ा के पास एक चलती हुई कार अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार दंपति और दो बच्चों सहित पांचों लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस भयानक हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग राठ क्षेत्र में लगा मेला देखने के बाद अपनी ईऑन कार से वापस महोबा जा रहे थे। जब उनकी कार राठ कोतवाली क्षेत्र के कस्बाखेड़ा के पास पहुंची, तो अचानक गाड़ी के बोनट से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते देखते ही देखते कार ने भीषण आग का रूप ले लिया।

Trending Videos





कूदकर बचाई जान

कार में अचानक आग लगते ही वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। खतरा भांपते हुए चालक और अन्य सवारों ने चलती कार से तुरंत बाहर छलांग लगा दी। वाहन से निकलते ही आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने पाया काबू
इसके बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। समय रहते लोगों के बाहर निकल जाने से एक बड़ा और भीषण हादसा टल गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें