वाहनों के रजिस्ट्रेशन प्लेट पर अंकित नंबरों को चेक करने पर स्कार्पियो में ओमनी व स्विफ्ट डिजायर में मोपेड का नंबर अंकित पाया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया पुलिस से बचने के लिए गलत नंबर डाल रखे थे।
हमीरपुर जिले के बिवांर पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर दो कार सवारों को रोका तो उसमें बैठे लोगाें ने फायरिंग कर दी। भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने घेरकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं कारों से 42 किलो गांजा व एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
पकड़ी गई कारों पर फर्जी रजिस्ट्रेशन की प्लेटें लगी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए बताया चलाए जा रहे अभियान में एसओजी व थाना बिवांर पुलिस की संयुक्त टीम नेे मंगलवार रात कार्रवाई की।
बताया बिवांर-मौदहा मार्ग पर पुलिस ने दो कारों को रोकने का प्रयास किया। तभी वाहनों में सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
पकड़ी गई कार की तलाशी में 42 किलो गांजा, एक मोबाइल बरामद हुआ। बताया वाहनों के रजिस्ट्रेशन प्लेट पर अंकित नंबरों को चेक करने पर स्कार्पियो में ओमनी व स्विफ्ट डिजायर में मोपेड का नंबर अंकित पाया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया पुलिस से बचने के लिए गलत नंबर डाल रखे थे।
मुठभेड़ में किशन कश्यप, प्रदीप कश्यप निवासी विशाल नगर कस्बा व थाना कबरई महोबा, जगदीश प्रसाद सैन निवासी समन नगर वार्ड 13 थाना कोतवाली महोबा व प्रदीप साहू निवासी बड़ी हाट थाना कोतवाली महोबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में बिवांर एसओ दुर्ग विजय सिंह व एसओजी प्रभारी विनोद कुमार राय के सात सिपाही रजत कुमार सिंह, जितेंद्र शुक्ल, राजदीप, कमलकांत, प्रसून पांडेय, मोबीन आदि रहे।