शादी के बाद पत्नी को विदा करा घर पहुंचे युवक ने कुछ ही देर बाद हंगामा शुरू कर दिया। युवक का आरोप था कि ससुरालीजनों ने धोखे में रखकर मंगलामुखी से शादी करा दी। युवक ने कोतवाली पुलिस को ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। परिजन ससुराल में हंगामे के बाद युवती को घर ले गए।
उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बारात मंगलवार कोे फतेहपुरचौरासी थानाक्षेत्र के एक गांव गई थी। बुधवार को युवक पत्नी को विदा कराने के बाद घर पहुंचा। गुरुवार सुबह युवक ने घर में हंगामा खड़ा कर दिया। ससुरालीजनों पर धोखे से मंगलामुखी से शादी कराने का आरोप लगाते हुए वह कोतवाली पहुंचा। उसने बताया कि ससुरालीजनों ने उसकी शादी मंगलामुखी से करा दी है। सूचना पर कन्यापक्ष के लोग बेटी की ससुराल पहुंचे। वह बेटी को लेकर घर चले गए।