फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वायफ्रेंड का मर्डर कराने वाली गर्लफ्रेंड गायब, ‘मर्डर मिस्ट्री’ ने उड़ाये सबके होश

Wed, 01 Nov 2017 07:17 AM IST
सीपी सिंह, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो मुकेश 
विज्ञापन
फतेहपुर में रहने 25 वर्षीय मुकेश के अपहरण के 27 दिनों बाद पुलिस ने इस घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार मुकेश की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने परिजनों के साथ मिलकर की है। इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका के चार परिजनों को हिरासत में लिया है । हालांकि पुलिस न तो अभी तक मुकेश के शव को ही ढूंढ पाई है और न ही हत्यारोपी उसकी प्रेमिका का सुराग लगा है। इस मर्डर मिस्ट्री ने फतेहपुर पुलिस के होश उड़ा रखे हैं। मुकेश की लाश का न मिलना और उसकी प्रेमिका की खोज खबर उसके घरवालों को ही न पता होना किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रही है। 
विज्ञापन

बीती 4 अक्टूबर को मुकेश का उसके बकेवर गांव से भोर पहर अपहरण हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक गांव की ही पूनम व उसके परिजन सभी के सामने उसे अगवा कर ले गए थे। पूनम शादी-शुदा है और पति के साथ ही बांदा के किरन कांपलेक्स चौराहे के पास कहीं रहती है। इस मामले में पुलिस ने पूनम के भाई अभिषेक, बहनोई प्रमोद व उसकी पत्नी गुड़िया तथा पिता रामशरण को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर बांदा के एक  पेट्रोल पंप से वह स्कार्पियो भी बरामद कर ली गई, जिससे मुकेश का अपहरण किया गया था।    
विज्ञापन

रस्सी बरामद, लाश की बरामदगी प्रमुख

अपहरणकर्ताओं की बरामद स्कार्पियो 
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने मुकेश के अपहरण करने के बाद चित्रकूट के बरगढ़ ले जाने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बरगढ़ के घने जंगल में रस्सी से गला घोंटकर मुकेश की हत्या कर जंगल में लाश फेंक कर फरार होने की बात कबूली है। पुलिस ने मुकेश के चाचा राजेश की तहरीर पर अपहरण की एफआईआर दर्ज की थी। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जारी है। हत्या की बात कबूल की गई है। रस्सी बरामद हुआ है। पर, शरीर की बरामदगी प्रमुख है। पुलिस छानबीन कर रही है। अपहरणकांड में पूनम और उसका पति रतन भी साथ रहा है। उन दोनों का सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें