फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज ‘रैगिंग से बवाल’ में 13 नामजद, 70 अज्ञात छात्रों पर बलवा का मुकदमा 

Wed, 01 Nov 2017 07:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बवाल के बाद पुलिस सक्रिय, घायल छात्र
विज्ञापन
कन्नौज तिर्वा मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात हुए बवाल के बाद पुलिस ने एक जूनियर छात्र की तहरीर पर 13 नामजद और 60-70 अज्ञात छात्रों पर बलवा की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, प्राचार्य ने 12 छात्रों को रैगिंग के आरोप में कालेज से अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है। निलंबित छात्रों में सात वे छात्र हैं जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी छात्र फरार हैं। कालेज प्रशासन ने भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में निलंबित किए गए छात्रों के हास्टल मंगलवार शाम को खाली करा लिए। 
विज्ञापन


कन्नौज तिर्वा कोतवाली में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र अल्पेश पुत्र गुलाबचंद्र निवासी ग्राम भोजपुर, थाना मुगलसराय, जिला चंदौली ने दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे 13 ज्ञात और 60-70 अज्ञात सीनियर छात्र लाठी-डंडे और सरिया लेकर नर्सेज हॉस्टल (जूनियरों के हॉस्टल) में घुस आए और छात्रों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ व गाली गलौज की। इसमें वादी के साथ ही शिवाय गुप्ता निवासी बिरहाना रोड कानपुर, विकास दिवाकर निवासी बर्रा कानपुर के अलावा गार्ड सुधीर कुमार, समरजीत, कप्तान और नरेंद्र घायल हो गए थे। अल्पेश ने गुटबाजी को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया है।

 

12 छात्रों को कालेज से निलंबित कर दिया

बवाल के बाद टूटी पडे कांच के टुकड़े

उधर, प्राचार्य ने रैगिंग के आरोप में 2016 बैच के 12 छात्रों को अनिश्चितकाल के लिए कालेज से निलंबित कर दिया है। इन 12 छात्रों में सात छात्रों के खिलाफ अल्पेश की ओर से मंगलवार को मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। उधर, प्राचार्य डीएस मारतोलिया ने सीएमएस दिलीप सिंह एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी, सीओ कन्नौज लक्ष्मीकांत गौतम, कार्यवाहक एसडीएम तिर्वा शालिनी प्रभाकर, सीओ तिर्वा मोनिका यादव, तिर्वा कोतवाली अमर पाल सिंह, इंदरगढ़ एसओ शैलेंद्र सिंह, ठठिया एसओ तारिक खान, तालग्राम एसओ सुरेश कुमार, एसएसआई तिर्वा अनवार अहमद की मौजूदगी में मंगलवार शाम को निलंबित किए गए सभी 12 छात्रों के हॉस्टल खाली करा लिए। छात्रों का सामान हास्टल के बाहर रखवा दिया गया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कई थानों की फोर्स के साथ ही डेढ़ कंपनी पीएसी भी मेडिकल कालेज में तैनात है। तिर्वा एसएसआई अनवार अहमद ने बताया कि 13 नामजद और 60-70 अज्ञात के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 


 

ये हैं उन छात्रों के नाम जिनके खिलाफ हुई कार्रवाई 

मेडिकल कॉलेज में बवाल के बाद पुलिस सक्रिय
पैरा-2013- गौरव प्रताप सिंह, प्रवीण यादव, आत्माराम, 
पैरा-2014- रवींद्र कुमार
पैरा-2015- अमित सिंह, सुनील कुमार
पैरा-2016- हरदीप सिंह, सलमान, नितिन, अमान सिद्दकी, संतोष सिंह, दिव्यांशु सिंह, हर्षित कुमार
 
विज्ञापन

कालेज प्रशासन की लापरवाही से हुआ बवाल 

मेडिकल कॉलेज में बवाल के बाद पुलिस सक्रिय
मेडिकल कालेज में हुए बवाल के पीछे के कालेज प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। कई दिनों से जूनियर छात्र और सीनियर छात्रों के बीच रैगिंग को लेकर माहौल तनावपूर्ण चल रहा है। रैगिंग के शिकार छात्रों ने मेडिकल कालेज प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इससे सोमवार की रात को मामला इतना बढ़ गया कि कालेज परिसर में सीनियर छात्र हिंसा पर उतारू हो गए।    
 राजकीय मेडिकल कालेज परिसर में 20 दिनों से सीनियर छात्र जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग कर रहे थे। बताते हैं कि जूनियर छात्रों ने इसकी शिकायत प्राचार्य डीएस मारतोलिया और सीएमएस दिलीप सिंह से की थी, लेकिन सभी ने मामले को दबा दिया और सीनियर छात्रों पर कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार रात को जब जूनियर छत्रों ने एकजुट होकर मामले को पुरजोर तरीके से हास्टल वार्डेन के सामने रखा तो बात बढ़ गई। सीनियर छात्रों को फटकार लगाई गई तो रात ये सभी लामबंद हो गए और दो सौ से ज्यादा सीनियर छात्रों ने हास्टल पर हमला बोल दिया। 

12 छात्रों को रैगिंग के आरोप में निलंबित किया गया है। इन पर परिसर में प्रवेश करने, क्लास अटेंड करने और हास्टल में रहने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी आरोपी छात्रों के पैरेंट्स को दे दी गई है। इनके हास्टल भी खाली करा लिए गए हैं। आरोपी छात्रों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। 
- डीएस मारतोलिया, प्राचार्य, मेडिकल कालेज तिर्वा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें