घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, लड़की की फाइल फोटो
कानपुर जिले के बिल्हौर में बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली है।
मामला बिल्हौर जिले के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में उत्तरीपुरा इलाके का है। बताया जा रहा है कि हत्यारा कई दिनों से लड़की केपीछे पड़ा था। एक तरफा प्यार के चलते बदमाश ने बिल्हौर के राधान रोड पर शबनम (22) की गोली मारकर हत्या कर दी। लड़की दशा निवाद की रहने वाली बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही प्रदुमन सिंह फोरोंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।