फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई इंफेक्शन से महिला की मौत की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इंफेक्शन से मौत की पुष्टि
विज्ञापन

-मैक्स अस्पताल में महिला की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांत लोक स्थित मैक्स अस्पताल में सोमवार देर रात हुई महिला की मौत इंफेक्शन फैलने से ही हुई थी। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इंफेक्शन फैलने से महिला के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके चलते मौत हो गई। परिजनों ने अब अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस सिविल सर्जन की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

मूलरूप से रांची निवासी नीलम (52) की सोमवार देर रात मैक्स अस्पताल में मौत हो गई। उसे ओपन हार्ट सर्जरी के लिए भर्ती करवाया गया था। अस्पताल ने मौत का कारण कई अंगों का काम करना बंद कर देना बताया था। जबकि परिजनों का आरोप था कि जान अस्पताल की लापरवाही से हुए इंफेक्शन की वजह से गई।
विज्ञापन


--
इंफेक्शन महिला के पूरे शरीर में फैल गया था जिससे उसके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इसी वजह से उनकी मौत हो गई।
-डॉ. दीपक माथुर, फॉरेंसिक एक्सपर्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें