फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालाें काे लगी प्रेम-प्रसंग की भनक ताे लगा दी अपनी जिंदगी दांव पर

Thu, 21 Dec 2017 06:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
प्रेम पव‌ित्र हाेता है ताे लाेग इसके ख‌िलाफ क्याें हाे जाते हैं। अगर एेसा ना हाेता ताे 17 साल की एक क‌िशाेरी काे प्रेम प्रसंग की भनक पर‌िजनाें काे लगने के बाद अपनी जान देने की काेश‌िश ना करती। उसे लगा क‌ि पर‌िवार काे पता लगने के बाद उसकी बदनामी हाेगी ज‌िसके चलते उसने एेसा कदम उठाया। 
विज्ञापन


हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र निवासी किशोरी 17 ने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

परिजनों के अनुसार किशोरी कक्षा 12 की छात्रा है। उसका प्राइवेट फार्म डाल रखा है। वह गांव में ही कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करती है। बताया सुबह 6 बजे कोचिंग पढ़ने गई थी। जहां से करीब 8 बजे घर आई थी। घर आने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों में चर्चा है कि किशोरी का गांव के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चलता है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह किशोरी के भाई ने उसे प्रेमी के साथ देख लिया था। परिजनों को प्रेम-प्रसंग की भनक लगने के कारण ही उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। एसओ विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नही हैं। इस संबंध में परिजनों की तरफ से कोई सूचना नही दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें