फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त में शराब देने से मना किया तो सेल्समैन को पीटा

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कछला नाका पुलिया के पास देसी शराब की दुकान पर चार युवकों ने सेल्समैन की पिटाई कर दी। पिटाई से घायल सेल्समैन ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस की शरण ली। आरोप है कि युवकों ने मुफ्त में शराब देने को कहा। जब शराब नहीं मिली तो हमला कर दिया। पुलिस ने एक नामजद के अलावा तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला दो दिन पहले शाम का है। कश्यप पुलिया के पास देसी शराब की दुकान पर नगर निवासी प्रदीप और मनोज कुमार सेल्समैन हैं। आरोप है कि बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी सौरभ माहेश्वरी तीन युवकों के साथ शराब की दुकान पर पहुंचा। सेल्समैन प्रदीप ने उसे मुफ्त में शराब के क्वाटर देने से मना किया तो वह उस पर टूट पड़ा। साथी सेल्समैन मनोज ने प्रदीप को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसकी पिटाई की। मारपीट और हंगामे के दौरान लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। घायल सेल्समैन मनोज ने पुलिस को कॉल भी की लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक भाग गए।
घायल मनोज ने बताया कि आरोपियों में से एक युवक खुद को पत्रकार बता रहा था। पुलिस ने प्रदीप की तहरीर पर सौरभ के अलावा तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि इससे चार दिन पहले कछला में देसी शराब की दुकान पर भी कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया था। इधर, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि मारपीट के आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें