फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दबंग गर्लफ्रेंड’ ने इस कदर ढाये अपने प्रेमी पर सितम...

Sat, 28 Jan 2017 04:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
‘दबंग गर्लफ्रेंड’ ने अपने प्रेमी पर इस कदर सितम ढाये हैं कि वह अब यहां-वहां छुपने को मजबूर है। गर्लफ्रेंड की पिटाई और उसके क्रिमिनल दोस्तों को देखकर लड़का कांपने लगता है। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है। 
विज्ञापन

खफा प्रेमिका अपने प्रेमी के घर साथियों के साथ जा पहुंची। प्रेमी की जमकर धुनाई करने के बाद उसका अपहरण लिया। लड़के के पड़ोसियों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने गाड़ी ओवरटेक कर अलीगंज में रोक लिया। 
शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अविवाहित युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है वहीं पर युवक के गांव की ही रहने वाली महिला भी अपने पति के साथ रहती थी। प्रेमिका के मुताबिक गांव के नाते युवक का उसके दिल्ली वाले घर में आना-जाना था। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम-संबंध हो गए। प्रेमिका का आरोप है कि दो साल से युवक उससे अवैध संबंध बनाता रहा। दो महीने पहले बिना बताए गांव लौट आया। इस दौरान कई बार संपर्क कर उसे दोबारा दिल्ली बुलाया लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हुआ। इससे गुस्साई प्रेमिका शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे पांच-छह हट्टे-कट्टे लड़कों और एक महिला के साथ युवक के घर जा पहुंची। प्रेमी को उसने पहले जमकर पीटा और बाद में अपनी बोलेरो कार में डालकर ले गई। 
विज्ञापन

इस दौरान पड़ोसियों ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। पुलिस ने जिला एटा थाना व कसबा अलीगंज में यूपी 100 पुलिस ने बोलेरो को ओवरटेक कर रुकवा लिया। गाड़ी में दो महिलाएं और पांच-छह हमलावरों के अलावा प्रेमी सवार था। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर अलीगंज कोतवाली पहुंची। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद प्रेमिका दिल्ली वापस लौट गई। शमसाबाद पुलिस के मुताबिक लड़का डरा और सहमा हुआ है। बार-बार सुरक्षा देने की बात कह रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें