फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: निर्माणाधीन मकान में बेहोश मिली किशोरी, होश आने पर बोली- मुझे नशीला पदार्थ सूंघा दिया...

Sun, 07 Mar 2021 04:16 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के गांव में शनिवार रात को रहस्यमय ढंग से गायब हुई किशोरी सुबह निर्माणाधीन मकान में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया।

विज्ञापन


सौरिख थाना क्षेत्र के गांव के युवक ने बताया कि शनिवार को आधी रात को 17 वर्षीय बहन घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। रविवार सुबह नहीं मिली तो आसपास जाकर तलाश की। घर के पीछे निर्माणाधीन मकान में वह बेहोश पड़ी मिली। घर लाकर प्राथमिक उपचार किया लेकिन हाेश नहीं आया।

रविवार सुबह 9 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया तब एक घंटे इलाज के बाद उसे होश आया। किशीने ने पुलिस को नशीला पदार्थ सूंघा देने के बात कही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें