फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ने पर मां ले गई अस्पताल तो गर्भवती होने का पता चला, छह पकड़े गए

Mon, 24 Aug 2020 01:24 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में युवकों ने फरवरी में किशोरी को बहला फुसला कर गैंगरेप किया। किशोरी के सात माह के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत छह को उठाया है। इलाके में रहने वाले वाहन चालक की 15 साल की बेटी की कुछ दिनों से तबियत खराब थी। शनिवार शाम पेट में दर्द और उल्टियां होने पर मां उसे प्राइवेट अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने किशोरी के सात माह की गर्भवती होने की जानकारी दी।

यह सुनते ही मां के होश फाख्ता हो गए। बेटी ने फरवरी माह में मोहल्ले के रहने वाले आफताब, उस्मान और निसार पर बहला फुसला कर मैदान में ले जाकर गैंगरेप की बात बताई। पुलिस ने तीनों आरोपियों समेत उनके तीन अन्य साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें