फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: घरवालों ने टीवी देखने से मना किया तो युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान

Sun, 23 Aug 2020 06:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गीडा इलाके के छपिया निवासी मनीष (30) ने रविवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घरवालों के अनुसार उसे पिता रामभागवत यादव ने टीवी देखने से मना कर दिया था। इसी से वह नाराज हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छपिया निवासी भागवत यादव के तीन बेटों में सबसे छोटे मनीष की अभी शादी नहीं हुई थी। पिता के अनुसार वह गलत संगत में पड़कर शराब पीने का आदि हो गया था। रविवार को 11 बजे वह कहीं से घूमकर शराब के नशे में घर आया। लाइट नहीं थी लिहाजा वह इंवर्टर से टीवी देखने लगा।

इस दौरान घरवालों ने टीवी बंद करने की बात कही। इस बात से नाराज होकर मनीष कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसने पड़ोस के खाली मकान में जाकर गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन दोपहर में उसका शव लटका हुआ देखे और पुलिस को सूचना दी। युवक ने तीन महीने पहले भी खुदकुशी करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें