फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी कर लौट रहे थे पांच दोस्त, इस तरह एकसाथ आई दर्दनाक मौत

Wed, 08 Feb 2017 01:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-पनकी सरांय मीता सर्विस लेन के पास पेड़ से टकराई कार
-किसी पार्टी में शामिल होकर भौंती से बर्रा की ओर लौट रहे थे पांचों
विज्ञापन
कानपुर में बड़ी दुर्घटना के बाद मौके की तस्वीर - फोटो :
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी गैस प्लांट और सरांय मीता सर्विस लेन के पास मंगलवार देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई जिसमें कार सवार पांच युवा दोस्तों की मौत हो गई। पांचों दोस्त किसी पार्टी में शामिल होकर भौंती की तरफ से बर्रा घर की ओर लौट रहे थे। पुलिस ने देर रात पांचों शवों को हैलट मर्चुरी पहुंचाया। सभी के परिजन पहुंच गए और कोहराम मच गया।
विज्ञापन

  पुलिस ने बताया कि कार सवार पुनीत (32) पुत्र दूधनाथ निवासी बर्रा-2, किसलय (31) पुत्र कैलाशनाश, बर्रा-2, तेजस मिश्रा (30) पुत्र लालता प्रसाद, उस्मानपुर, सुमित सचान (32) पुत्र आरपी सचान और अंकित (30) बर्रा-2 की हादसे में मौत हुई। ये पांचों दोस्त किसलय की इको स्पोर्ट्स कार से किसी पार्टी में भौंती गए थे, वहां से लौटते वक्त कार सरांय मीता सर्विस लेन के पास यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई।   देर रात सभी को हैलट लाया गया जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार किसलय विकलांग था और अंकित उसका ड्राइवर था। सभी अक्सर साथ ही रहते थे। पुनीत प्रभात इंजीनियरिंग कालेज में एकाउंटेट था, किसलय के पिता ठेकेदारी करते हैं, तेजस के पिता होम्योपैथ डॉक्टर हैं, सुमित का बिरहाना रोड में दवा कारोबार था। तेजस घर का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें