यूपी के चित्रकूट जिले में गुरुवार को आपसी रंजिश में गोलियां चलीं। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यह घटना पहाड़ी थाना क्षेत्र के दरसेडा गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।