फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी किनारे किसने लगाई आग, भीषण लपटों के पास से गुजरीं चार ट्रेनें

Sun, 05 Mar 2017 01:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आग की भीषण लपटों के पास से गुजरती ट्रेनों की अलग-अलग तस्वीरें - फोटो : ओपी वाधवानी
विज्ञापन
पटरी किनारे झाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। इसी बीच चार ट्रेनें तेज रफ्तार से आग की भीषण लपटों के पास से होते हुए गुजर गईं। ये तो ऊपरवाले का शुक्र रहा कि ट्रेन में कहीं आग नहीं लगी। मामला यूपी के कानपुर शहर का है। 
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रूट पर दादा नगर क्रासिंग के पास शनिवार शाम रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ी झाड़ियों में आग लग गई। लपटें देख मालगाड़ी के चालक ने ट्रेन रोक दी। हालांकि बगल वाली पटरियों से आगरा इंटरसिटी, गरीब रथ एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें गुजर गईं। झाड़ियां करीब दो घंटे तक जलती रहीं। न तो रेलवे कर्मचारी पहुंचे और न ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

आशंका है कि किसी ने झाड़ियों में जलती हुई बीड़ी या सिरगेट फेंक दी होगी। इससे आग लग र्गई। धीरे-धीरे आग भीषण हो गई। दो घंटे बाद आग खुद-ब-खुद बुझ गई। उधर, गोविंद नगर में कंटेनर डिपो के पास भी रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ी झाड़ियों और कूड़े के ढेर में आग लग गई। यहां भी आग बुझाने कोई नहीं पहुंचा। इधर, रेलवे अफसरों ने ट्रैक के किनारे झाड़ियों में आग लगने की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें