फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: नाबालिग बेटी बोली जब से लॉकडाउन हुआ है पिता रोजाना जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता है

Sun, 14 Jun 2020 02:03 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। सचेंडी थाना क्षेत्र के सत्तापुरवा निवासी 16 वर्षीय लड़की ने अपने पिता पर पिछले 2 महीने से शारीरिक शोषण व गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उसके पिता को शराब की लत है। जिसके चलते पत्नी पिछले कुछ सालों से अपनी दो बेटी और एक बेटे को लेकर भौती स्थित एक किराए के मकान में अलग रह रही है। दूसरे नंबर की बेटी अपने पिता के साथ रहती है।

बेटी का आरोप है कि जब से लॉकडाउन लगा है तबसे पिता उसके साथ रोजाना जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता है और गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा भी खिलाई। एसओ सचेंडी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पिता ने पूछताछ में आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी की तहरीर के आधार पर पास्को, दुष्कर्म तथा गर्भपात की धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें