फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममेरे भाई ने किशोरी को घर पर अकेला पाकर किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 14 Jun 2020 02:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
मेरठ में ममेरे भाई ने किशोरी को घर पर अकेला पाकर दुष्कर्म कर दिया। किशोरी ने मां को मामले की जानकारी दी तो वह उसे लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला का आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व उसके पति की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। घर में वह 15 साल की बेटी के साथ रहती हैं। दो दिन पूर्व महिला के दूर के भाई का बेटा रिजवान निवासी जानी उसके घर आया।

रात में रिजवान ने बुआ को चाय में नींद की गोली डालकर पिला दी और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी से कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सुबह किशोरी ने मामले की जानकारी मां को दी। महिला बेटी के साथ लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें