फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, गांव में मंदिर के पास मिला शव

Mon, 11 Oct 2021 06:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि शंका पर मृतक मोहित के एक दोस्त को हिरासत में लिया गया है और तीन युवकों की तलाश हो रही है। पुलिस घटना का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के किशनपुर में रारी गांव स्थित कालिका मैया मंदिर में पुजारी के साथ रहने वाले युवक की रविवार की रात धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात मंदिर से थोड़ा दूर तालाब किनारे एक खेत में अंजाम दी गई।
विज्ञापन


सुबह जब लोग खेतों पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मृतक युवक के एक दोस्त को शंका के आधार पर पकड़ा है जबकि तीन युवक फरार बताए गए। किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव निवासी मोहित उर्फ गोलू तिवारी पुत्र ओमनारायण चार भाइयों में सबसे छोटा था।

वह आठ साल से गांव किनारे बने कालिका माता मंदिर में रहने लगा था और यहीं रहने वाले मौनी बाबा के साथ पूजा-पाठ करता था। उसका काम आरती करना व शंख बजाना था। वह सुबह और शाम अपने घर खाना खाने के लिए जाता था। रविवार की रात मोहित घर खाना खाने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


हालांकि इस बात को लेकर परिजन फिक्रमंद नहीं हुए। सोमवार सुबह छह बजे परिजनों को पता चला कि मोहित की हत्या हो गई है और उसका शव खेत में पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे सिर के पिछले हिस्से में धारदार हथियार से कई प्रहार के निशान मिले।

सीओ खागा जीडी मिश्रा, एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने दोपहर को घटनास्थल का मुआयना किया। मोहित के बड़े भाई गोलू तिवारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस घटना को आशनाई से जोड़कर देख रही है। एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि शंका पर मृतक मोहित के एक दोस्त को हिरासत में लिया गया है और तीन युवकों की तलाश हो रही है। पुलिस घटना का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें