दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
एक युवक ने महिला की पहचान बहन के रूप में की।उसने बताया कि बहन 13 नवंबर को आशापुर स्थित आरएस वर्मा अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी थी। परिस्थितियों के आधार पर परिजन ने आशंका जताई जा रही है कि महिला को जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।
महिला के पास से मोबाइल नहीं मिला
बड़े भाई ने बताया कि बहन औंग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की ग्रामीण शाखा से रुपये निकालने भी गई थी। मोबाइल में रिचार्ज न होने के कारण पहले उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। रविवार को रिचार्ज कराने के बाद फोन की घंटी बज रही थी। हालांकि, महिला के पास से मोबाइल नहीं मिला है। महिला की शादी करीब 25 वर्ष पहले थानपुर निवासी एक युवक से हुई थी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उसकी कोई संतान नहीं थी। पति की सड़क हादसे में मौत के बाद वह बड़े भाई के साथ रहती थी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, सीओ बिंदकी प्रियांक जैन, एसओजी टीम और बकेवर थाने की पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।