फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, युवक ने अस्पताल के रास्ते में तोड़ा दम, परिजन रो-रोकर बेहाल

Thu, 05 Nov 2026 11:52 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: मेरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अचरा सराय रोड पर अहीर हवेली के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वह सर्पदंश के शिकार अपने पारिवारिक भाई का हालचाल लेने खलवारा जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरायिमपुर (नगला पाल) निवासी धीर सिंह (28) बुधवार रात लगभग आठ बजे अपने गांव से अचरा की तरफ मोटरसाइकिल से जा रहा था। तभी अचरा सराय रोड पर स्थित अहीर हवेली के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। धीर सिंह को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन ने बताया की पारिवारिक भाई रविंद्र सिंह को सर्प ने काट लिया था। उसकी झाड़ फूंक खलवारा में चल रही थी। उसे देखने धीर सिंह जा रहा था। मां राधा, पत्नी पुष्पा तथा पुत्र सत्यम (10) और प्रांजल(6) का रो-रोकर बुरा हाल है।

Trending Videos
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
धीर सिंह अपने भाई अनिल कुमार व अनुराग से बड़े थे। सभी लोग खेती करते थे। पिता अहिवरन सिंह हरियाणा में प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। दुर्घटना की सूचना भाई अनिल कुमार ने थाने में दी। अचरा चौकी प्रभारी शेखर सैनी ने पहुंच कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें