फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, इलाज के दौरान युवक की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू

Tue, 10 Nov 2026 03:13 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल युवक की तिर्वा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम झब्बूपुर गांव के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सैंथरा निवासी पुनीत शर्मा (18) की देर रात तिर्वा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

पुनीत गांव के ही अभिषेक पुत्र सुभाष के साथ दिवाली पर आतिशबाजी खरीदने बाजार जा रहा था। सामने से आ रही बाइक पर इजौर निवासी अभिषेक पुत्र कमलेश सवार था। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। पुनीत की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल और वहां से तिर्वा रेफर किया गया था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें