फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने लूटा पानी, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

Mon, 07 Nov 2016 12:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कीरत सागर सरोवर से निकली नहर का पूरा फाटक खोलकर पानी लूटा
विज्ञापन
महोबा के कीरत सागर सरोवर से निकली नहर का पूरा फाटक खोलकर पानी लूटने के मामले में सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने एक दर्जन अज्ञात किसानों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। किसानों की इस मनमानी से नाराज सिंचाई विभाग ने नहर का फाटक बंद कराकर सिंचाई का पानी रोक दिया है। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि सिंचाई विभाग ने कीरत सागर नहर खोलकर सिंचाई के लिए पानी छोड़ा था। पानी रफ्तार कम होने पर शनिवार को छिकहरा गांव के एक दर्जन से ज्यादा किसानों ने नहर का पूरा फाटक खोलकर पानी लूट लिया था। पूरा फाटक खुलने से नहर ओवरफ्लो हो गई और लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। इससे कीरत सागर तालाब एक दिन में करीब एक फीट खाली हो गया। इस पर प्रशासन ने नाराजगी जताते हुए पानी बर्बाद करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के सींचपाल इमाम खां ने रविवार को छिकहरा गांव के एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ नहर खोलकर जबरन पानी लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो किसानों को हिरासत में ले लिया है। प्रशासन की ओर से टूटी नहर को दुरुस्त करा दिया गया है और सिंचाई विभाग ने नहर के फाटक बंद करा दिए हैं। दूसरे दिन पूरा पानी बंद होने से किसानों के सामने पलेवा और सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें