फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: डीपीओ के खिलाफ फर्जी लेटरपैड का मामला, अब सामने आई ये बात

Wed, 05 Feb 2020 09:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विधायक कैलाश सिंह राजपूत द्वारा जारी सीएम को लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर में बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत सिंह की तेज तर्रार कार्यशैली से विभागीय कर्मी असंतुष्ट हैं। मालदार सीटो पर वर्षो से जमे कर्मचारियों को हटाकर बाल विकास परियोजना कार्यालयों में स्थानांतरित करने पर वह पूर्व में रहे अधिकारियों से मिलकर षडयंत्र रच रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन अधिकारी की साफ सुथरी छवि के चलते लगाए गए सारे आरोप निराधार साबित हुए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि पिछले 15 जुलाई को उन्होंने चार्ज संभाला था। कहा कि उनके कार्यालय में वर्षो से जमे लिपिक वर्ग के कर्मचारी काम नहीं कर रहे थे।

यह लोग उनके ही ऊपर हावी हो रहे थे। इन पर पूर्व में कार्यरत रहे अधिकारियों का बरदहस्त था। इस पर कुछ को उन्होंने ब्लाक स्तर पर संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालयों में स्थानांतरित कर दिया।

कहा कि कार्यालय के प्रधान सहायक व एक चालक सहित अन्य ने पूर्व में कार्यरत रहे अधिकारियों की शह पर उन्हें यहां से हटाने के लिए शुरुआत में भाजपा नेताओं के फर्जी लेटरपैड के जरिए शिकायतें कराईं।
विज्ञापन

बताया कि पूर्व में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट के महामंत्री कौशल किशोर साहू के लेटर पैड पर उनके खिलाफ फर्जी भ्रष्टाचार करने की शिकायत भेजी गई। जब उनसे बात की तो उन्होंने खेद जताया। कहा कि किसी ने फर्जी लेटर पैड का उपयोग कर शासन में शिकायत की है।

कहा कि नेताओं व विधायकों के फर्जी लेटर पैड लगवाकर शिकायतें कराने में पूर्व अधिकारियों का हाथ है। वह चाहते हैं कि उनका स्थानांतरण हो और वह जुगाड़ लगाकर आ जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें