फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह चप्पलों से पिटा ‘फर्जी पति’, पहुंचा सीधा अस्पताल

Wed, 16 Nov 2016 10:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस ने फर्जी पति को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर सदर तहसील में संपत्ति के विवाद में गवाही देने आए फर्जी पति की चप्पलों से पिटाई कर दी गई। आरोपी युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।  
विज्ञापन

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी राममनोहर की बेटी रामश्री की शादी 28 मई 2011 को सुमेरपुर थानाक्षेत्र के बांकी गांव निवासी जयनारायन के साथ हुई थी। पांच नवंबर 2013 को जयनारायन की बुखार से मौत हो गई। आरोप है कि पति की मौत के बाद जिस मकान में रामश्री अपने पति के साथ रहती थी। उस पर उसके जेठ ने अपना कब्जा जमा लिया। जिससे रामश्री अपने पिता के घर रहने लगी। वहीं, पति की मौत के बाद उसके हिस्से की जमीन रामश्री के नाम आ गई। इस जमीन पर भी उसके जेठ ने आपत्ति दायर कर दी। मामला नायब तहसीलदार के यहां चल रहा है। इस मामले में आज सुनवाई थी। जहां फर्जी पति बन कर गवाही देने आए मौदहा क्षेत्र के एक व्यक्ति से रामश्री का सामना हो गया। आक्रोशित रामश्री ने मौके पर ही फर्जी पति की चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख वहां मौजूद महिला के जेठ ने आरोपी व्यक्ति का साथ देना शुरू कर दिया। जिससे दोनों पक्षाें के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में फर्जी पति बनकर आया व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल केएन सिंह ने बताया कि अभी महिला की ओर से कोई तहरीर नही आई है। तहरीर मिलने पर फर्जी पति बनकर आए व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें