फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन है इन राष्ट्रीय पक्षियों की मौत का जिम्मेदार?

Wed, 07 Dec 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हर रोज जारी है मोरों की मौत का सिलसिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के कांधी गांव में हर रोज मरने वाले राष्ट्रीय पक्षियों की मौत का जिम्मेदार आखिर कौन है? ये सवाल हर एक की जुबां पर है। मोरों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अगर इसी तरह हर रोज इसी तादाद में मोर मरते रहे तो इनका नामो निशान ही खत्म हो जायेगा। 
विज्ञापन

  राजपुर विकासखंड के कांधी गांव में राम किशोर के अरहर के खेतों में बुधवार सुबह 10 मोरों के शव पड़े मिले। ग्रामीणों ने तुरंत फोन पर वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के लोगों के पहुंचने से पहले ही तीन मोरों के शव गायब हो गये। इससे वहां हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार शिकारियों द्वारा जहरीले दाने फेंके जाने से मोरों की मौत होने की संभावना है। दूसरी ओर वन अधिकारी कोहरे और ठंड को मौत की वजह बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें