फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह बैंकों में हिंसाः कानपुर में उपभोक्ता का सिर फटा, हमीरपुर में भयंकर बवाल-तोड़फोड़

Wed, 07 Dec 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर और हमीरपुर की बैंकों में बवाल की तस्वीरें बयां कर रही हैं हकीकत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को विभिन्न जिलों की बैंकों में हिंसा देखने को मिली। कानपुर के एक ग्रामीण बैंक में उपभोक्ता का सिर बैककर्मी ने ही फोड़ दिया तो हमीरपुर की इलाहाबाद बैंक में भयंकर बवाल-तोड़फोड़ से पुलिस लगानी पड़ी। 
विज्ञापन

कानपुर के मुंगीसापुर में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में रुपये मांगने पहुंचे एक ग्राहक को पीट-पीटकर बैंकवालों ने जख्मी कर दिया। घायल उपभोक्ता सिर से खून बहाते हुए पुलिस चौकी पहुंच गया।रिजवान ने बताया कि वह रुपये मांगने के लिये कैशियर रामचंद्र अवस्थी के पास गया था। गुस्से से आग बबूला रामचंद्र ने टोकन वाला लोहे का कटोरा उसके सिर पर दे मारा। इससे रिजवान का सिर फट गया और खून बहने लगा।  इस घटना के बाद बैंक में सारा लेन-देन ठप हो गया। बाकी लोगों को दो घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक में लोगों का हंगामा बढ़ता देख पुलिस मामले को शांत कराने में लगी हुई है। 
उधर हमीरपुर के गहरौली गांव स्थित इलालाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में तीन दिन से कैश न आने से नाराज भीड़ ने जमकर बवाल किया। आक्रोशित भीड़ ने बैंक के मेनगेट का ताला तोड़ दिया, यूपीएस सिस्टम और केबिल उखाड़कर मैनेजर से अभद्रता की। मैनेजर ने ताला लगाकर खुद को सुरक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें