फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाकर आया और जूते मांगे, नहीं मिले तो लगाई फांसी

Sat, 24 Dec 2016 06:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

-चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 
-भतीजे के छठी कार्यक्रम में शामिल होने आया था 
 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  मौदहा क्षेत्र के छिरका गांव में शनिवार को करीब डेढ़ बजे शनिवार को करीब डेढ़ बजे एक परिवार में छठी का उत्सव चल रहा था, तभी 22 वर्षीय ट्रक चालक ने मामूली सी बात पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुशी का माहौल मातम में बदल गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
  छिरका निवासी दुर्गा कुटार के दो पुत्रों में रामकिशोर ट्रक चालक था। बड़े भाई जुगुल किशोर के पुत्र होने पर शनिवार को छठी का कार्यक्रम हुआ। जिसमें रामकिशोर उर्फ  छोटा (22) शामिल होने आया था। मगर ऐसी कौन सी बात आ गई कि शनिवार को उसने अचानक रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। मृतक के पिता दुर्गा का कहना है कि वह नहाकर आया और जूते मांगे जो उसे नहीं मिल सके।   इसी से नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। रामकिशोर की शादी अभी बीते 13 जुलाई को ही हुई थी। परिजन रस्सी का फंदा खोल उसे अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें