फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में डबल मर्डर से सनसनी, खून से लथपथ हालत में मिलीं बुजुर्ग दंपति की लाशें

Wed, 13 Dec 2017 08:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट में मंगलवार तड़के डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। यहां के निही गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


चित्रकूट-मानिकपुर के निही बराहपुरवा में छोटा कोल (60) अपनी पत्नी भोंदी कोल (55) के साथ खेत में ही डेरा बनाकर रहता था। सोमवार देर रात बदमाशों ने बेरहमी से दोनों की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह दोनों की खून से लथपथ लाशें देखकर ग्रामीण सन्न रह गए। आनन-फानन पुलिस को फोन करके बुलाया गया। एसपी और एएसपी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें