हरदोई के माधोगंज में मारपीट की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे युवक की रहस्मय परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के घरवालों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया, कहा कि सिपाहियों ने रिपोर्ट लिखने की बजाए इतनी बुरी तरह से मारा कि उसने थाने में ही दम तोड़ दिया।
अपनी बहन के साथ रहता था राजेश
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई के माधोगंज थाना क्षेत्र के गांव सहिजना निवासी राजेश (40) पुत्र फूलचंद अपनी बहन रामदुलारी के साथ चंदौली में रहता था। गांव के ही रामदुलारे और उमाशंकर जो सगे भाई है शनिवार की शाम को किसी बात को लेकर इन तीनों का विवाद हो गया।
राजेश को दीवान ने थाने में ही बिठा लिया
थाने के पास लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उस दिन मामला किसी तरह शान्त हुआ तो ठीक अगले ही दिन रविवार सुबह राजेश की रामदुलारे और उमाशंकर से मारपीट हो गई। मारपीट में राजेश को भी चोटें आईं। दोनों पक्ष माधोगंज थाने में एक दूसरे के खिलाप रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचे। राजेश को दीवान ने थाने में ही बिठा लिया सुबह राजेश की मौत की खबर से गांव में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधिकारी हरकत में आये, मामले की होगी जांच
लोगों को समझाते पुलिसवाले।
- फोटो : अमर उजाला
राजेश की बहन रामदुलारी का कहना है कि पुलिसवालों ने ही भाई की पीट- पीटकर हत्या कर दी है। उधर थाना पुलिस का कहना है कि राजेश की हालत खराब होने पर थाने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस ले कर गई थी। जहां डॉक्टर पुरषोत्तम गांधी ने ब्रॉड डेड बताया। थाने के बाहर हंगामे के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी हरकत में आये मामले की जांच की जा रही है।