फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड की मौत से फूटा आक्रोश, डिग्री कॉलेज गेट पर हंगामा

Wed, 07 Dec 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लाश रखकर विरोध जताते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के रिक्खीपुरवा गांव स्थित वीएसपी महाविद्यालय के गार्ड की मौत से आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों को शांत कराया है। 
विज्ञापन

गढ़ेवा रिक्खीपुरवा गांव के अमृतलाल यादव (54) वीएसपी महाविद्यालय के गार्ड का काम करते थे। देर रात हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गये जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद कॉलेज प्रबंधतंत्र ने ध्यान नहीं दिया। इसी वजह से जान चली गई। लोगों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ हंगामा और जमकर नारेबाजी की और हत्या का आरोप भी लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें