फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच रास्ते में मौत बनकर सामने आया ट्रैक्टर, हुई जोरदार भिड़ंत

Tue, 10 Jan 2017 04:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के पीतमपुर गाव के सामने सोमवार देर रात्रि  नेशनल हाईवे पर ईटों से लदा टैक्टर पलट गया। इसी दौरान पीछे से अा रही शिफ्ट डिजायर कार की बीच रास्ते में पलटे हुए टैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


कार के टकराने से कार सवार महिला समेत 3 लोग व एक बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।। 

जानकारी के मुताबिक कानपुर गोविन्द नगर निवासी मंजीत सिंह (40), अगनदीप (14) , अरविन्द (42), गुरदीप (40) कार हादसे में घायल हुए हैं। घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें