चेहरा जली लाश के पास से मिला बैग, जिससे निकला अखबार
यूपी के उन्नाव में एक अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। हत्यारों ने उसे मारने के बाद लाश की पहचान छुपाने के लिए तेजाब से चेहरा जला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश के पास से एक बैग बरामद किया है जिसमें अखबार को कुछ कागज मिले हैं। अभी तक लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
उन्नाव गंगा घाट के जाजमऊ इखलाख नगर में अमरूद के बाग में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां काम कर रहे किसानों को झाड़ियों के पास एक लाश पड़ी मिली। आनन-फानन पुलिस को फोन करके बुलाया गया। लाश का चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था, ऐसा लग रहा था कि पहचान छुपाने के लिए तेजाब से जलाया गया हो। लाश के पास से मिले बैग में भी कोई ऐसी चीज नहीं मिली है जिससे मरने वाले की पहचान की जा सके। उधर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि मरने वाला कानपुर का रहने वाला है। लोगों से पुलिस की पूछताछ जारी है।