फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से मुंबई जा रही 30 लाख की शराब कोटपूतली में जब्त

Sat, 06 May 2017 03:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
illegal liquor
विज्ञापन
जयपुर ग्रामीण पुलिस ने शनिवार सुबह कोटपूतली क्षेत्र में अवैध शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा। इस ट्रक से हरियाणा निर्मित शराब के 592 कार्टन बरामद किए है जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। 
विज्ञापन


एसपी जयपुर ग्रामीण, डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि कोटपूतली के एसएचओ रविंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि हरियाणा से आ रहे एक ट्रक में अवैध शराब भरी हुई है। यह शराब मुंबई ले जाई जा रही है। सूचना के बाद नाकाबंदी कर ट्रक को रुकवाया। ट्रक में तिरपाल के नीचे छिपाकर शराब ले जाई जा रही थी। जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि चालक के साथ एक एजेंट पकड़ा गया है, जिसका नाम जितेंद्र बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसका काम शराब को हरियाणा से लेकर गुजरात बॉर्डर पार करवाना होता था। यह इसका ठेका लेता था। इस दौरान यह हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरता था। इसमें आबकारी व पुलिस विभाग की मिलीभगत की बातें भी सामने आ सकती हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें