फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियार नहीं हैं तो आपके बैंक अकाउंट से इस तरह उड़ जायेगी रकम

Fri, 31 Mar 2017 02:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
शातिर साइबर अपराधियों ने बैंक अकाउंट से रकम उड़ाने का एक और नया तरीका खोज लिया है। ये क्रिमिनल बैंक ऑफिसर बनकर आपको फोन करेंगे, आपसे एटीएम कोडवर्ड पूछेंगे। इसके बाद मोबाइल पर आया ओटीपी भी जान लेंगे। आपको पता भी नहीं चलेगा और अकाउंट से रुपये चोरी हो जाएंगे। ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक मामला कानपुर में सामने आया है।  
विज्ञापन
  कानपुर के साकेत नगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी महेशचंद्र पांडेय से 57 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। मोबाइल पर मैसेज आने का बाद उन्हें पता चला तो साइबर सेल में शिकायत की।  महेश चंद्र ने बताया कि निरालानगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में उनका खाता है। बृहस्पतिवार दोपहर को किसी का फोन आया और खुद को पीएनबी मुख्य शाखा का कर्मचारी बताया। कहा कि आपका एटीएम कार्ड बंद हो गया। दोबारा एटीएम चालू कराने के नाम पर उनसे एटीएम कार्ड का नंबर पूछ लिया। इसके बाद उन्होंने मोबाइल पर आया ओटीपी भी बता दिया। करीब आधा घंटा बाद उनके मोबाइल पर पांच बार में 57 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें