फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के घर में डाका, ताबड़तोड़ फायरिंग कर कईयों को किया घायल 

Thu, 26 Jan 2017 12:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जमा हो चुके हैं हथियार
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुरा के टिहरी गांव में हथियारों से लैस छह से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार की रात थाने से महज डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित शिक्षक के घर पर धावा बोल दिया। शिक्षक के पैर में गोली मार दी। इसके बाद उसकी पत्नी, बेटी बेटा व भाई को धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। अलमारी व बक्से तोड़कर नगदी व जेवर उठा ले गए।  ग्रामीणों के जागने पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर एएसपी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पांचों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी का कहना है कि बदमाश लूटपाट नहीं कर पाए हैं। फिर भी तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन


गोहन स्थित जवाहर इंटर कालेज के शिक्षक अनिल दीक्षित का घर रामपुरा थाने से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। मंगलवार रात वह खाना खाने के बाद सो रहे थे। रात करीब एक बजे कुछ लोग छत पर चढ़ गए और  ईंट से दरवाजे पर वार किया। इस पर अनिल जाग गए। उन्होंने मोबाइल से पास पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। कुछ क्षणों के बाद जब वे घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकले तो पहले से खड़े छह से अधिक बदमाशों ने दबोच लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके पैर में गोली मारी दी। भीतर घुसे बदमाशों ने अनिल के बेटे निशंक (21), बेटी निधि (19)  और पत्नी विभा के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर लहुलूहान कर दिया। पत्नी के के कान के बाले नोच लिए। अलमारी व बक्से में रखा जेवर भी उठा ले गए।

चीख पुकार सुनकर बगल में रहने वाले बड़े भाई महेश आए तो उनके भी सिर पर  साबड़ से वार कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गए। इस पर अनिल शोर मचाते हुए बाहर भागे। इस पर पास पड़ोस के लोग जाग गए। लोगों को घर की ओर आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अनिल दीक्षित ने बताया कि बदमाश क्या- क्या सामान ले गए हैं, इसका अभी मिलान नहीं कर पाए हैं। दूसरी तरफ एएसपी का कहना है कि बदमाश लूट में नाकाम रहे हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ भी लिया जाएगा। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, इस मामले में आईजी जोन जकी अहमद ने मामले को संज्ञान में लेकर जालौन एसपी डा. राकेश कुमार सिंह को निर्देश दिए कि इस मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। बाकायदा मेल भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें