इटावा जिले में मंगलवार को बाइक सवार बदमाश ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। दिनदहाड़े इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना में प्रॉपर्टी डीलर तेज बहादुर श्रीवास्तव (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के इटावा ग्वालियर रोड की है। जानकारी के अनुसार वह काली बहान मंदिर के पास स्थित जैन मंदिर में दर्शन करके पैदल घर लौट रहे थे।