पार्षद मदन बाबू व पार्षद पप्पू पांडे में मारपीट।
- फोटो : amarujala
भैरोघाट मंदिर मार्ग पर शनिवार को आयोजित शिलान्यास समारोह में दो वरिष्ठ पार्षदों और उनके समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। मंदिर मार्ग पर सुबह महापौर जगतवीर सिंह द्रोण ने गेट, इंटरलॉकिंग, प्याऊ आदि निर्माण कार्यों के लिए शिलान्यास किया।
महापौर और नगर आयुक्त वहां से गए और इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद मदन बाबू और नवाबगंज क्षेत्र के पार्षद पप्पू पांडे में कहासुनी होने लगी और इसके बाद सड़क पर ही एक-दूसरे से मारपीट की। उनके समर्थकों में भी हाथापाई और मारा-खदेड़ी हुई।
जब तक मैं कार्यक्रम में था तब तक कोई विवाद नहीं हुआ था। बाद में मुझे विवाद की सूचना मिली लेकिन किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।-कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण, महापौर
पप्पू पांडे शिलान्यास स्थल पर अपना पत्थर लगवाने की बात कहने लगे। मैने इसका विरोध किया तो वे मुझे पीटने लगा फिर मैंने भी उन्हें मारा।-मदन बाबू, पार्षद
मैं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा तो पार्षद मदन बाबू ऐतराज करने लगे। कहा कि वे पत्थर में नाम लिखाने आए हैं। मैंने टोका तो मारपीट हो गई।-पप्पू पांडे, पार्षद