फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले काटकर चोरी

Sat, 03 Jan 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड और कोहरे में चोरों का गिरोह सक्रिय है। गत गुरुवार की रात उन्होंने कसबे के नगर पालिका रोड पर स्थित एक मोटर वाइंडिंग की दुकान में धावा बोला।
विज्ञापन


चोर शटर के ताले काटने के बाद दुकान के अंदर रखा 80 किलोग्राम तांबे का तार उठाकर फरार हो गए।
नगर पालिका रोड निवासी राहिल अंसारी ने बताया कि उसकी मोटर वाइंडिंग की दुकान है।

चोरों ने बीती रात दुकान के शटर में लगे ताले काटकर भीतर  घुसे और वहां रखे 80 किलोग्राम तांबे के कीमतीतार उठाकर ले गए हैं।

घटना की जानकारी होते लोग दुकान केे बाहर जमा हो गए। लोगों ने बताया कि चार दिन पहले चोरों ने कसबे के मूसानगर रोड पर स्थित अंसार मार्केट में एक मोबाइल शाप के ताले काटने का प्रयास किया था।

चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह सोलंकी का कहना है कि दुकान में सिर्फ चोरी का प्रयास भर हुआ है। पुलिस ने बताया कि दुकानदार ने कोई तहरीर थाने में नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें