फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दुकानदारी को लेकर दो पक्ष भिड़े, महिला की नाक काटी, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 26 Jul 2021 06:54 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आरोप है कि कैंटीन संचालक की पत्नी ने मारपीट कर दी। तभी विनोद ने किसी धारदार वस्तु से महिला की नाक पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देती पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर स्थित एक  नर्सिंगहोम के कैंटीन संचालक व अस्पताल के बाहर चाय की दुकान लगाने वाली महिला में दुकानदारी की बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग आमने सामने आ गए।

विज्ञापन


मारपीट के दौरान किसी धारदार वस्तु से महिला की नाक कट गई। सीटीएस बस्ती निवासी रेखा की घर के पास बने नर्सिंगहोम के बाहर चाय की दुकान है। वहीं विनोद अपनी पत्नी व बेटे के साथ अस्पताल के अंदर कैंटीन चलाता है।

सोमवार दोपहर महिला की दुकान से दुकानदारी प्रभावित होने की बात पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। मामला बढ़ने पर बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि कैंटीन संचालक की पत्नी ने मारपीट कर दी। तभी विनोद ने किसी धारदार वस्तु से महिला की नाक पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी वीर सिंह के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें