फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गर्भवती सहित चार को मनबढ़ों ने पीटा, लूट का आरोप

Mon, 26 Jul 2021 06:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

खेत मे निराई कर रहे पूरे परिजनों को पीट कर घायल कर दिए। जिसमें सरोजा देवी (35) पत्नी छविलाल जो गर्भवती है, उसे भी पीट कर घायल कर दिए है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में सहजनवां इलाके के ग्राम हरदी में नाली विवाद को लेकर सोमवार की सुबह गांव के मनबढ़ों ने खेत मे निराई करने गई गर्भवती सहित चार को पीट कर घायल कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि  गहने भी लूट लिए। पीड़ित ने चार आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सहजनवां क्षेत्र के ग्राम हरदी निवासी प्रभावती पत्नी रामनेवास ने आरोप लगाया कि सोमवार को करीब आठ बजे परिजनों के  साथ गांव के सिवान के बाहर धान के खेत मे निराई कर रही थी। उसी दौरान गांव के मनबढ़ों ने नाली विवाद को लेकर लाठी-डंडा तथा धारदार हथियार से लैस होकर खेत में पहुंच गए।

खेत मे निराई कर रहे पूरे परिजनों को पीट कर घायल कर दिए। जिसमें सरोजा देवी (35) पत्नी छविलाल जो गर्भवती है, उसे भी पीट कर घायल कर दिए है। इसके अलावा प्रभावती (40), गुड्डी (35), विशाल (21) गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सहजनवां भेजा। जिसमें सरोजा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि महिलाओं के गहने भी लूट कर फरार हो गए हैं। पीड़िता ने गांव के चार आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है ।आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें