फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्लर में कैमरे से रिकार्डिंग का हुआ शक, पुलिस को घुमाया फोन

Thu, 24 Nov 2016 12:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मोती झील गेट के पास स्थित चुंग यू ब्यूटी पार्लर की तस्वीर - फोटो : ओ पी वाधवानी
विज्ञापन
कानपुर के अशोक नगर में ब्यूटी पार्लर के भीतर सीसी कैमरा लगे होने की शिकायत पर शादी समारोह में आए लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची स्वरूपनगर पुलिस ने पार्लर के कैमरे को कब्जे में लेकर जांच की बात कही।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लखनऊ से कुछ लोग अशोक नगर के एक होटल में शादी समारोह में हिस्सा लेने आए थे। उन्हीं में से एक महिला जब पार्लर से निकल रही थी, तो उन्हें कैमरे में रिकार्डिंग का शक हुआ। घरवालों को जब मामले की जानकारी हुई तो उन लोगों ने थाने में शिकायत की।

इस पर पार्लर पहुंची पुलिस वहां लगे कैमरे को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शिकायत करने वाले लोग भी समारोह में चले गए। पुलिस का कहना है कि कैमरा कब्जे में लिया गया है, गुरुवार को इसकी जांच की जाएगी। यदि फुटेज मिले तो तहरीर लेकर रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें