फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर के अंदर भट्ठा मालिक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

Sat, 08 Jun 2019 02:13 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार को निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पूर्वी पनी मोहल्ले में शनिवार सुबह एक भट्ठा मालिक की उनके ही घर में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। आरोप छोटे भाई उसके परिवार व रिश्तेदारों पर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के लिए 4 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पूर्वी पनी मोहल्ला निवासी आमिल (65) भाइयों व परिवार के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि अचानक छोटे भाई उसके बेटे बेटियों व रिश्तेदारों ने आमिल पर हमला बोल दिया। जिसके हाथ जो लगा उसी से आमिल को पीटने लगे। यहां तक की साइकिल उठाकर उनके ऊपर पटक दिया गया।
विज्ञापन

मारपीट में उनकी मौत हो गई। बीच बचाव कर रहे दो भाई घायल हुए हैं। घायल भाई डॉक्टर इरशाद हुसैन जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में चिकित्सा अधिकारी हैं। दूसरे घायल ट्रांसपोर्टर मुख्तार हुसैन उनकी पत्नी शहनाज घायल हैं।

सीओ कपिल देव मिश्र का कहना है कि बातचीत के दौरान ही किसी बात पर छोटे भाई असकार के परिवार से विवाद हुआ और मारपीट में मौत हो गई। पूछताछ के लिए 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अन्य कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि भट्ठा मालिक आमिर 6 भाई हैं। पुलिस संपत्ति विवाद पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें