फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: महिला की गला रेतकर हत्या, हाथ बांधकर शव खेत में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 21 Jan 2021 12:11 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के फत्तेपुर गांव में गुरुवार की सुबह शौच के लिए गई एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से दो सौ मीटर दूर लाही के खेत में मिला। महिला के हाथ पीछे बांधकर मुंह में कपड़ा ठूसा गया था। मृतका के घर का दरवाजे में बाहर से ताला लगा था। अंदर पति व चार बच्चे थे।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित करने के बाद ताला तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। मृतका के भाई ने उसके पति समेत तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है। एसपी, एएसपी ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। फत्तेपुर गांव गुरुवार की सुबह संजय की पत्नी रूबी (28) खेतों में शौच के लिए गई थी।

काफी देर तक न लौटने पर पति ने घर का दरवाजा पीटना शुरू किया। इससे पड़ोसी एकत्र हो गए। संजय ने लोगों से पत्नी की हत्या की आशंका जताई। गांव के ही कुछ लोगों के नाम लिए, जिनसे उसका तीन महीने पहले विवाद हुआ था। लोगों ने खेतों मेें ढूंढना शुरूकिया तो महिला का रक्त रंजित हालत में शव पड़ा मिला। उसके हाथ पीछे की तरफ करके बांधे गए थे।
विज्ञापन


गला रेतकर हत्या की गई थी। घर के दरवाजे में ताला बंद होने से अंदर पति संजय, बेटा मोहित, अर्पित, शोभित, व बेटी गुड़िया थी। घटना की जानकारी पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी घनश्याम चौरसिया रूरा, रसूलबाद समेत कई थानों का पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।

घर का ताला तोड़कर कमरे में बंद मृतका के पति व बच्चों को बाहर निकाला गया। मृतका के मायके बेहटा शिवली से पहुंचे भाई उदयवीर, मां नन्ही देवी, पिता घसीटे ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाकर शांत कराया।

भाई की तहरीर पर मृतका के पति संजय के अलावा ससुर रामजीवन व सास के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका के घर में शौचालय नहीं था। पति प्लंबरिंग का काम करता है। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें