फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर : उस्मानपुर पुलिस चौकी के पीछे युवक की नृशंस हत्या, खून से सना मिला शव

Sun, 01 Aug 2021 10:49 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

फॉरेंसिक टीम ने खून से सना पत्थर कब्जे में लिया। बैंक में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में मृतक युवक के साथ एक और युवक दिखा है जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में उस्मानपुर पुलिस चौकी के पीछे बसंत विहार में स्थित आईडीबीआई बैंक के बाहर शनिवार रात एक युवक की ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह खून से सना उसका शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने खून से सना पत्थर कब्जे में लिया। बैंक में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में मृतक युवक के साथ एक और युवक दिखा है जिसकी तलाश की जा रही है। उस्मानपुर चौकी के पास की बिल्डिंग में आईडीबीआई बैंक व अन्य दुकानें हैं।

बैंक समेत पूरा मार्केट शनिवार से ही बंद था। वहां पर किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं थी। रविवार सुबह बैंक के गेट के ठीक बाहर एक युवक का शव पड़ा मिला। डीसीपी साउथ ने मौके पर जाकर तफ्तीश की। आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


युवक के साथ रहने वाले पर हत्या का शक 
पुलिस को बैंक के भीतर लगे एक कैमरे के फुटेज व अन्य तीन कैमरों में मृतक के साथ एक शख्स नजर आया है। नौबस्ता इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि रात को दोनों काफी देर तक एक साथ घूमते नजर आए हैं। उसके बाद दोनों बैंक की तरफ गए। आशंका है कि मृतक के साथी ने ही किसी बात पर उसकी हत्या कर दी। सर्विलांस की मदद से चार मोबाइल नंबर निकाले हैं। जिनको ट्रेस किया जा रहा है। 
विज्ञापन

बैंक के बाहर लगा सीसीटीवी गायब, इसलिए हो रही दिक्कत
पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की तब पता चला कि बैंक के बाहर भी एक सीसीटीवी लगा था। मगर कुछ दिन पहले ये चोरी हो गया था। तब से बैंक प्रशासन ने दूसरा कैमरा नहीं लगवाया। अगर ये कैमरा लगा होता तो पूरी घटना इसमें कैद हो जाती। इससे आरोपी को भी ट्रेस करने में मदद मिलती। ये बैंक प्रशासन की भी लापरवाही रही है। इस वजह से पुलिस को दिक्कत हो रही है। 

टेंपो स्टैंड तक गया डॉग स्क्वायड
फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी घटना स्थल पहुंचा। डॉग स्क्वायड घटना स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर टेंपो स्टैंड तक गया। आशंका है कि हत्यारोपी वारदात को अंजाम देने के बाद इसी ओर फरार हुआ है। 

आखिर पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे 
पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया। जिस तरह युवक को मौत के घाट उतारा गया उससे साफ है कि हत्यारे ने ताबड़तोड़ युवक पर वार किए। हैरानी की बात ये है कि पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लगी। ऐसे में सवाल है कि आखिर रात्रि गश्त में पुलिसकर्मी क्या करते हैं। 

मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सर्विलांस समेत तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द वारदात का पर्दाफाश कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।- रवीना त्यागी, डीसीपी साउथ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें