फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज से लाए, कानुपर में मार डाला

Tue, 16 Feb 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याणपुर के बुद्धा पार्क में गोलीकांड का शिकार युवक की शिनाख्त छिबरामऊ निवासी गौरव (20) के रूप में हुई। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने बेटे के दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 315 बोर से गोली मारने की बात सामने आई है। नौगाई गांव छिबरामऊ निवासी किसान पिंटू उर्फ अवनींद्र मोहन ने बताया कि उनका इकलौता बेटा गौरव 13 फरवरी को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग में दाखिला लेने की बात कहकर कानपुर के लिए निकला था।

राहुल के साथ गांव के मोहित और राहुल थे। देर रात तक गौरव के घर नहीं लौटने पर पिंटू दोनों से पूछताछ करके घर लौट आए। सोमवार सुबह वह प्रधान मित्र कैप्टन सतीश यादव के घर पहुंचे। बेटा का जिक्र छिड़ते ही कैप्टन ने पिंटूू को अखबार दिखाया। इसमें खबर और फोटो देखकर वह आनन-फानन में कल्याणपुर थाने आए।
विज्ञापन


 यहां से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां बेटे का शव देखकर बिलख पड़े। पिता ने गांव के राहुल और मोहित पर हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ राजेश सिंह ने कहा कि छिबरामऊ पुलिस की मदद से कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।  

कीमती मोबाइल पांच हजार रुपये थे
पिता के अनुसार गौरव कोचिंग में दाखिला लेने के लिए पांच हजार रुपये लेकर घर से निकला था। उसके पास कीमती मोबाइल भी था। गौरव की हत्या के बाद उसकी जेब से बस दो टिकट ही मिले थे। पिता ने बताया कि आखिरी बार बेटे से दोपहर 1 बजे बात हुई थी। गौरव ने बताया था कि तीन बजे वाली ट्रेन से वह घर लौटेगा।
विज्ञापन


इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। उधर पुलिस सर्विलांस और कॉल डिटेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें