फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को चापड़ मारा, फायरिंग

Tue, 16 Feb 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याणपुर के मसवानपुर में दबंगों ने सोमवार को प्लाट पर कब्जे के लिए एक परिवार को घर से खींचकर पीटा। विरोध करने पर महिला के सिर पर चापड़ मार दिया और हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी।
विज्ञापन


महिलाओं संग बर्बरता देख इलाकाई लोगों ने विरोध किया तो दबंग पथराव करते हुए भाग निकले। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोपियों से साठ-गांठ होने का आरोप लगाते हुए उसमानपुर सड़क जामकर हंगामा किया। एसपी पूर्वी  तीन सीओ और कई थाने का फोर्स मौके पर पहुंचे और सभी को शांत कराया। एसपी पूर्वी सोमेन वर्मा ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

मसवानपुर मेन रोड पर दिवंगत रामप्रसाद के नाम से तीन सौ गज का प्लाट है। जिसमें उनके दोनों बेटों चंद्र प्रकाश और दिवंगत भीखालाल का परिवार रहता है। चंद्रप्रकाश ने बताया कि प्लाट के मालिकाना हक का मामला केडीए और उनका कोर्ट में मामला विचाराधीन है। आरोप है कि विवाद का फायदा उठाकर रावतपुर निवासी दबंग कब्जा करने चाहते हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह सपा नेता चेतन भदौरिया, विजय सिंह राणा, निर्भय सिंह, रोहित भदौरिया, जीतू ने सुबह प्लाट पर कब्जे का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट कर भाग निकले। जिसकी शिकायत चंद्रप्रकाश ने थाने में की लेकिन इंस्पेक्टर ने कार्रवाई किए बगैर टरका दिया।

इससे हौसला बुलंद दबंगों ने  शाम को 50 से अधिक साथियों संग हमला बोल दिया। घर में मौजूद अंशू, मोनू, देवेन्द्र, वंदना, शिवकांती ने विरोध किया तो सभी को घर से खींचकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के साथ ही चापड़ से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

चापड़ लगने से शिवकांती (48) गंभीर रूप से घायल हो गई। महिलाओं को पिटता देख मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो दबंगों ने पथराव शुरू कर दिया। इलाकाई लोगों को हावी होता देख दबंग भाग निकले। दबंगों की बर्बरता और पुलिस की सुनवाई नहीं करने से पीड़ितों ने मसवानपुर ब्रह्मदेव चौराहा जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।

एसपी पूर्वी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दे मामला शांत किया। पुलिस ने चापड़ मारने के आरोपी रोहित भदौरिया को हिरासत में लिया है। तनाव को देखते हुए पीड़ित के घर में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें