फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रहीन किशोरी को अगवा कर दो दिन तक किया गैंगरेप

Sat, 28 Jan 2017 11:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट
पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बांदा जिले में नेत्रहीन किशोरी को अगवा कर पांच युवकों ने दो दिन तक गैंगरेप किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का  जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली सीमा क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नेत्रहीन किशोरी पड़ोस में रहने वाली महिला के घर गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। दो दिन बाद किशोरी बिलखते हुए घर पहुंची और इशारे से आपबीती बताई। इस पर किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि पड़ोसी महिला ने 25 जनवरी को किशोरी को बंधक बना लिया और फिर अपने चार साथियों को सौंप दिया।

महिला व उसके चार साथी उसे रोडवेज बस से कमासिन थाना क्षेत्र के बंथरी गांव ले गए। यहां बंधक बनाकर दो दिन तक गैंगरेप किया। शुक्रवार देर शाम कचहरी चौराहा पर रिक्शे में बैठा कर भाग निकले। पुलिस ने महिला समेत पांच को नामजद करते हुए अपहरण, रेप और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि आरोपी महिला गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक आरोपी फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें