फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

Sat, 28 Jan 2017 11:36 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। पत्नी के लिए सामान खरीदने शहर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा गोरखपुर ओवरब्रिज के पास हुआ। युवक के घर बेटी पैदा हुई थी, जिसकी खुशी भी युवक नहीं मना सका।
विज्ञापन


गोपालगंज, कटया के भटही बाजार गांव निवासी 22 वर्षीय नत्थू चौरसिया की शादी भटनी इलाके में हुई थी। नत्थू की पत्नी गर्भवती थी। शुक्रवार को तबियत खराब होने पर मायके वाले उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टर ने ऑपरेशन से बच्चा होने की बात कही। इसके बाद घरवाले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां ऑपरेशन से बेटी पैदा हुई। जानकारी होने पर नत्थू अपनी मां के साथ बाइक से अस्पताल पहुंचा।

बेटी के जन्म से परिवार के लोग काफी खुश थे। देर शाम पत्नी के लिए सामान खरीदने नत्थू शहर में आ रहा था। गोरखपुर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराई।  डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें